महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का छठा दीक्षांत समारोह : मीडिया आमंत्रण

Maharishi University of Information Technology's 6th Convocation: Media Invitation
 
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का छठा दीक्षांत समारोह : मीडिया आमंत्रण
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ कैंपस की ओर से यह बताते हुए प्रसन्नता है कि विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह आगामी 28 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामयी अवसर पर दो विशिष्ट व्यक्तित्व समारोह की शोभा बढ़ाएंगे—

  • मुख्य अतिथि: डॉ. संजीव मिश्रा, माननीय कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश

  • विशिष्ट अतिथि: डॉ. अनिल कुमार, निदेशक, इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड नेटवर्क (ISTRAC), बेंगलुरु

दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है, जहाँ उन्हें भविष्य की नई संभावनाओं की ओर प्रेरित किया जाएगा। समारोह का लाइव प्रसारण विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रहेगा।

हम आपसे विनम्र आग्रह करते हैं कि कृपया अपने प्रतिष्ठित समाचारपत्र/मीडिया संस्था के प्रतिनिधि को इस महत्वपूर्ण अवसर की मीडिया कवरेज हेतु भेजने का कष्ट करें। आपकी उपस्थिति एवं कवरेज विश्वविद्यालय के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय होगी।

कार्यक्रम विवरण:

  • दिनांक: 28 नवंबर 2025

  • समय: प्रातः 10:00 बजे

  • स्थान: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, IIM रोड, लखनऊ

आपके सहयोग और स्नेह की अपेक्षा के साथ हार्दिक आभार।

Tags