लखनऊ मुस्काएगा भी, दौड़ेगा भी: 16 नवम्बर को आयोजित होगी एसके लखनऊ मैराथन
देशभर के धावक मनाएंगे हेल्थ, हार्मनी और होप का उत्सव
महिला सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता पर होगा विशेष फोकस
लखनऊ, 14 नवम्बर 2025। राजधानी लखनऊ फिटनेस, जोश और सकारात्मक ऊर्जा से भरे एक शानदार रविवार का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसके लखनऊ मैराथन 2025 का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (IIEMR), एसके फाइनेंस और संस्कृति युवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस वर्ष मैराथन की थीम “लखनऊ मुस्कराएगा भी, दौड़ेगा भी” रखी गई है, जो स्वस्थ जीवनशैली, सामूहिक ऊर्जा और समाजिक एकता का संदेश देती है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, ट्रैफिक अवेयरनेस और क्लीन लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा ने बताया कि एसके लखनऊ मैराथन उन सभी लोगों के लिए है जो खुद को बेहतर और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना चाहते हैं। यह रन केवल कदमों की दौड़ नहीं, बल्कि हौसले, ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। मैराथन का फ्लैग ऑफ 16 नवम्बर की सुबह 1090 चौराहे से किया जाएगा।
एसके फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन का कहना है कि यह इवेंट केवल स्पोर्ट्स एक्टिविटी नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकता का संदेश है। हमारा लक्ष्य है कि लोग फिटनेस के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों, महिला सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझें।
बिब एक्सपो 15 नवम्बर को
मैराथन से एक दिन पहले, 15 नवम्बर को शेरोस हैंगआउट लखनऊ में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिब एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को उनके बिब किट और टी-शर्ट वितरित किए जाएंगे। रेस डे पर किसी भी प्रकार की किट वितरण नहीं होगा।
कार्यक्रम में योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नीरज सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे, जबकि सेलेब्रिटी गेस्ट रणविजय की मौजूदगी कार्यक्रम में उत्साह का संचार करेगी। एसके फाइनेंस के होल टाइम डायरेक्टर यश सेतिया और सीओओ अमनप्रीत सिंह बत्रा भी उपस्थित रहेंगे।
मैराथन की तीन कैटेगरी एवं रूट
लखनऊ का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट तीन श्रेणियों में आयोजित होगा—
-
21 किमी हाफ मैराथन: फ्लैग ऑफ सुबह 4:30 बजे
-
10 किमी रन: फ्लैग ऑफ सुबह 5:30 बजे
-
4 किमी रन: फ्लैग ऑफ सुबह 6:40 बजे
दौड़ का रूट 1090 चौराहे से शुरू होकर रिवरफ्रंट (मरीन ड्राइव), अम्बेडकर पार्क, सहारा शहर, नीरज पांडे क्रॉसिंग और जनेश्वर मिश्रा पार्क से होकर वापस 1090 चौराहे पर समाप्त होगा।
पेसर्स और पुरस्कार राशि
मैराथन में देशभर के अनुभवी रनर्स पेसर की भूमिका निभाएंगे:
-
21 किमी: अक्षय मेहता (2:00), अमित सिंह (2:10), माया (2:20), संजीव सज्जन (2:30), रचना जोशी (2:40)
-
10 किमी: हामिद रज़ा (65 मिनट), अजीत सिंह (70 मिनट)
पुरुष एवं महिला दोनों श्रेणियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि:
-
21 किमी: प्रथम 11,000 | द्वितीय 5,000 | तृतीय 2,500 रुपये
-
10 किमी: प्रथम 5,000 | द्वितीय 3,000 | तृतीय 1,100 रुपये
महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए 4 किमी रन मुफ्त
सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4 किमी की रन महिलाओं व विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। देशभर से सैकड़ों प्रतिभागी इस मैराथन में शामिल होंगे।
रेस डे पर संगीत, फिटनेस गतिविधियों और स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को और भी energizing बनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाना और रनिंग को एक सामुदायिक उत्सव में बदलना है।
