एसकेडी एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन , राइजिंग स्टार्स स्केटिंग चैंपियनशिप 2.0 (अंडर-14)” का भव्य समापन

SKD Academy emerges as the overall champion
Grand conclusion of the "Rising Stars Skating Championship 2.0 (Under-14)"
 
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मेज़बान एसकेडी एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं लखनऊ स्पीड स्केटिंग अकादमी (LSSA) को द्वितीय तथा मॉडर्न अकादमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।  प्रतियोगिता का उद्घाटन एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह, लखनऊ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव श्री नरेश कुमार एवं संयुक्त सचिव श्री संजय भगत की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।  बेस्ट स्केटर अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी  समापन दिवस पर रोमांच अपने चरम पर रहा, जब “बेस्ट स्केटर” खिताबों की घोषणा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में—  एसकेडी एकेडमी: आर्यन चौरसिया, दर्शिल, आर्या  LSSA: शिवी सागर, ईशान्वी आनंद, मंजरि चंद्रा  एपेक्स: अज़ान खान, हैदर नवाज़  पीस अकादमी: अर्जिता मौर्य, स्वस्तिक, आदित्य  जीडी गोयनका: श्रेनिका प्रमुख रूप से शामिल रहीं।  खेल और शिक्षा के समन्वय पर जोर  इस अवसर पर श्री मनीष सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताएँ कम उम्र में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और एसकेडी ग्रुप खेल व फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।  समापन समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। पदक, ट्रॉफी एवं उपहारों के वितरण के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। यह चैंपियनशिप अब लखनऊ के विद्यालयी खेल कैलेंडर की एक प्रमुख पहचान बन चुकी है।
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)।  एसकेडी एकेडमी, वृंदावन योजना परिसर में आयोजित दो दिवसीय “राइजिंग स्टार्स स्केटिंग चैंपियनशिप 2.0 (अंडर-14)” का रविवार को भव्य समापन हुआ। एसकेडी स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा प्रतियोगिता में लखनऊ के 24 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 500 से अधिक स्केटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मेज़बान एसकेडी एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं लखनऊ स्पीड स्केटिंग अकादमी (LSSA) को द्वितीय तथा मॉडर्न अकादमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह, लखनऊ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव श्री नरेश कुमार एवं संयुक्त सचिव श्री संजय भगत की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

बेस्ट स्केटर अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी

समापन दिवस पर रोमांच अपने चरम पर रहा, जब “बेस्ट स्केटर” खिताबों की घोषणा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में—

  • एसकेडी एकेडमी: आर्यन चौरसिया, दर्शिल, आर्या

  • LSSA: शिवी सागर, ईशान्वी आनंद, मंजरि चंद्रा

  • एपेक्स: अज़ान खान, हैदर नवाज़

  • पीस अकादमी: अर्जिता मौर्य, स्वस्तिक, आदित्य

  • जीडी गोयनका: श्रेनिका
    प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

खेल और शिक्षा के समन्वय पर जोर

इस अवसर पर श्री मनीष सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताएँ कम उम्र में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और एसकेडी ग्रुप खेल व फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

समापन समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। पदक, ट्रॉफी एवं उपहारों के वितरण के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। यह चैंपियनशिप अब लखनऊ के विद्यालयी खेल कैलेंडर की एक प्रमुख पहचान बन चुकी है।

Tags