एस.के.डी. एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने हासिल किए AIR 4, 7 और 8 रैंक

SKD Academy Delivers Stellar Performance; Students Secure AIR Ranks 4, 7, and 8.
 
u908

SKD Academy के विद्यार्थियों ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा कायम रही।

आईएससी परीक्षा में छात्रा सुहानी साख्या ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर 7वीं रैंक हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया। वहीं निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया 8वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

आईसीएसई परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया 4वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। वहीं दीपांजलि दीक्षित ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन प्रतिभाशाली छात्रों को जुलाई माह में आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और ईश्वर को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए गए नोट्स, असाइनमेंट्स और नियमित टेस्ट सीरीज उनकी सफलता में बेहद सहायक साबित हुए।

SKD Group of Education के निदेशक मनीष सिंह ने सभी सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन — अध्यक्ष एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, उप-निदेशिका निशा सिंह, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) कुसुम बत्रा और प्रधानाचार्या अंजू सिंह — ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags