एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने मनाया नवरात्रि का रंगारंग डांडिया महोत्सव
Sun, 28 Sep 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
नवरात्रि के पावन अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने भव्य दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्ति, आनंद और परंपरा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत 27 सितंबर 2025 को एसकेडी एकेडमी, वृंदावन शाखा में हुई। यहाँ रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालबद्ध नृत्य, पारंपरिक संगीत और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
28 सितंबर 2025 को विक्रांत खंड शाखा में हुए दूसरे दिन के उत्सव ने भी नवरात्रि के उत्साह को और अधिक भव्यता प्रदान की। विद्यार्थियों और अभिभावकों की उमंग से सजी इस संध्या ने सामूहिक उत्सव की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा कि “नवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, ऊर्जा और एकता का उत्सव भी है। एसकेडी एकेडमी में हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी परंपराओं से जुड़े रहते हुए जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक शिक्षा को आत्मसात करें।”
माँ दुर्गा की आराधना और आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने श्रद्धा, एकता और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
