स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कुशाक की कीमतों और डिलीवरी की घोषणा की
लखनऊ। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी रिफ्रेश्ड और अपग्रेडेड स्कोडा कुशाक की कीमतों और कस्टमर डिलीवरी शुरू होने की घोषणा कर दी है। इस वर्ष जनवरी में लॉन्च हुई नई कुशाक वैल्यू, सेफ्टी और ड्राइविंग डायनामिक्स के मामले में मजबूत दावेदारी पेश करती है। यह मॉडल ब्रांड की उस रणनीति को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत यूरोपियन टेक्नोलॉजी को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है।
नई कुशाक में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स शामिल हैं, जिनमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, रियर सीट मसाजर और कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। यह एसयूवी 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और सेफ्टी का संयोजन प्रदान करते हैं।
यह कार पांच ट्रिम्स—क्लासिक, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो—में उपलब्ध है। साथ ही, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए गए हैं। ग्राहकों के लिए आठ रंग विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू, डीप ब्लैक के साथ नए रंग शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे और चेरी रेड शामिल हैं।
इस अवसर पर ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य यूरोपियन टेक्नोलॉजी को अधिक से अधिक ग्राहकों के लिए सुलभ बनाना है। नई कुशाक बेहतर सेफ्टी फीचर्स, प्रतिस्पर्धी कीमत और शानदार परफॉर्मेंस के साथ सेगमेंट में नया मानक स्थापित करती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो 1.0 टीएसआई इंजन 85 किलोवाट की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी मैनुअल वेरिएंट 19.66 किमी/लीटर और 8-स्पीड ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.09 किमी/लीटर (ARAI) तक की माइलेज प्रदान करता है।
