स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया की कीमतें घोषित कीं, अगले सप्ताह से शुरू होगी डिलीवरी
लखनऊ। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सेडान नई स्लाविया की कीमतों की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक नई स्लाविया की डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू होगी। नई स्लाविया को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है,
जिसमें यूरोपीय डिजाइन, दमदार प्रदर्शन, स्मार्ट तकनीक, बेहतर आराम और सुरक्षा का संयोजन देखने को मिलता है। भारत के लिए विशेष रूप से तैयार MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित नई स्लाविया लॉन्च के समय छह वेरिएंट—क्लासिक, क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो—में उपलब्ध होगी।
1.0 TSI और 1.5 TSI इंजन के विकल्प
नई स्लाविया में कंपनी ने अपने भरोसेमंद 1.0 TSI और 1.5 TSI पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा है। 1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में पहली बार इस प्रकार का 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक विकल्प है।वहीं, अधिक शक्तिशाली 1.5 TSI इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बेहतर ब्रेकिंग और ड्राइविंग कॉन्फिडेंस के लिए 1.5 TSI वर्जन में रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।
डिजाइन में किए गए बड़े बदलाव
नई स्लाविया के एक्सटीरियर डिजाइन को पहले की तुलना में और अधिक आकर्षक बनाया गया है। कार में नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, क्रमिक रूप से जलने वाले रियर टर्न इंडिकेटर्स, क्षैतिज क्रोम ग्रिल स्ट्रिप, अपडेटेड फ्रंट और रियर डिजाइन तथा नए अलॉय व्हील शामिल किए गए हैं।मोंटे कार्लो वेरिएंट को खास तौर पर स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें विशेष बैजिंग, लाल रंग के एक्सेंट और ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इसे अन्य वेरिएंट से अलग पहचान देते हैं।
दो नए रंग जोड़े गए
नई स्लाविया पहले से उपलब्ध आठ रंग विकल्पों के साथ अब दो नए रंगों में भी पेश की गई है। इनमें आर्कटिक सिल्वर और कैपुचिनो बेज शामिल हैं। कंपनी के अनुसार कैपुचिनो बेज रंग वाली स्लाविया की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।
‘सेडान जो कहे सबकुछ’
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि स्लाविया ने हमेशा से ही सेडान ग्राहकों की प्रमुख जरूरतों—डिजाइन, ड्राइविंग अनुभव, आराम, सुरक्षा और इंजीनियरिंग—को एक साथ पूरा करने की कोशिश की है। नई स्लाविया इन्हीं खूबियों को आगे बढ़ाते हुए अधिक आकर्षक डिजाइन, स्मार्ट तकनीक और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश की गई है।
उन्होंने कहा कि नई स्लाविया ग्राहकों को बिना किसी बड़े समझौते के एक संपूर्ण सेडान अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। कंपनी के अनुसार यह कार ड्राइविंग के आनंद, आराम और आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने पर केंद्रित है।नई स्लाविया के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय सेडान बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
