स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम घोषित

Smriti Mandhana named new captain of the Indian women's cricket team; squad announced for Zimbabwe tour.
 
पहले भी कप्तानी कर चुकी हैं स्मृति मंधाना  स्मृति मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव पहले से मौजूद है। वह भारतीय टीम की 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 4 वनडे मुकाबलों में कप्तानी कर चुकी हैं।  हालांकि, यह पहली बार है जब बीसीसीआई ने उन्हें नियमित तौर पर भारतीय महिला टीम के टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी है।  जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शेफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे टीम में दीप्ति शर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।  कप्तानी मिलने पर क्या बोलीं मंधाना?  नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्मृति मंधाना ने इसे अपने लिए बड़े सम्मान का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलना हमेशा उनके लिए विशेष रहा है और अब टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है।  मंधाना ने इस जिम्मेदारी के लिए बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, साथी खिलाड़ियों और अपने क्रिकेट करियर के दौरान सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने भरोसा जताया कि वह नई भूमिका को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी।  जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम  स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि।  भारत की वनडे टीम  स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और रेणुका ठाकुर।  स्मृति मंधाना के नेतृत्व में अब भारतीय महिला टीम के सामने जिम्बाब्वे दौरे पर नए कप्तानी युग की शुरुआत करने की चुनौती होगी। टीम की नजर सीरीज में मजबूत प्रदर्शन के साथ आगामी मुकाबलों के लिए लय हासिल करने पर होगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम इंडिया की नई कप्तान नियुक्त किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दौरे से मंधाना भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी।

इस दौरे पर भारत को तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। मंधाना की नियुक्ति हरमनप्रीत कौर के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद हुई है। हरमनप्रीत के पद छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद बीसीसीआई ने मंधाना को नया कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी।

पहले भी कप्तानी कर चुकी हैं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव पहले से मौजूद है। वह भारतीय टीम की 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 4 वनडे मुकाबलों में कप्तानी कर चुकी हैं। हालांकि, यह पहली बार है जब बीसीसीआई ने उन्हें नियमित तौर पर भारतीय महिला टीम के टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शेफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे टीम में दीप्ति शर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

कप्तानी मिलने पर क्या बोलीं मंधाना?

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्मृति मंधाना ने इसे अपने लिए बड़े सम्मान का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलना हमेशा उनके लिए विशेष रहा है और अब टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

मंधाना ने इस जिम्मेदारी के लिए बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, साथी खिलाड़ियों और अपने क्रिकेट करियर के दौरान सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने भरोसा जताया कि वह नई भूमिका को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी।

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि।

भारत की वनडे टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और रेणुका ठाकुर।

स्मृति मंधाना के नेतृत्व में अब भारतीय महिला टीम के सामने जिम्बाब्वे दौरे पर नए कप्तानी युग की शुरुआत करने की चुनौती होगी। टीम की नजर सीरीज में मजबूत प्रदर्शन के साथ आगामी मुकाबलों के लिए लय हासिल करने पर होगी।

Tags