एसएमएस लखनऊ में 59वां इंजीनियर्स दिवस मनाया गया, सर एम. विश्वेश्वरैया के आदर्शों पर चलने का आह्वान

The 59th Engineers' Day was celebrated at SMS Lucknow, with a call to follow the ideals of Sir M. Visvesvaraya.
 
hophi

लखनऊ, 15 सितंबर 2026। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती के अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ में मंगलवार को 59वां इंजीनियर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन से हुई।

इस अवसर पर एसएमएस के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने संस्थान के सभी इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इंजीनियर्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. आशीष भटनागर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा लेने तथा तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के दूरदर्शी एवं अग्रणी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया का जीवन इंजीनियरिंग क्षेत्र में नवाचार, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश के विकास में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया।

डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, सह-निदेशक ने भारत के महान इंजीनियरों के उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवा इंजीनियरों को इन महान व्यक्तित्वों के योगदान का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में इंजीनियर विजन के लिए गठित समिति के सदस्यों ने भी सहभागिता की।

समारोह में प्रो. (डॉ.) पी.के. सिंह, डीन-छात्र कल्याण, प्रो. (डॉ.) मोहम्मद हसन, डीन-इंजीनियरिंग एवं प्रिंसिपल-डिप्लोमा, डॉ. अमरजीत सिंह, विभागाध्यक्ष, सहित डॉ. आशा कुलश्रेष्ठ, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. अजय सिंह, सुनीत मिश्रा, उमेश कुमार, डॉ. शोभना सिंह, डॉ. नियती गौर, श्रीमती सुजाता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान, नवाचार और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए ‘डेकाथान–आइडियाज’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक एवं तकनीकी विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुजाता सिन्हा, सहायक प्रोफेसर, एसएमएस लखनऊ ने किया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में इंजीनियरिंग के प्रति रुचि, नवाचार की भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना रहा।

Tags