एसएमएस इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरियल फाउंडेशन को यूपी सरकार की IT Policy 2022 के तहत मान्यता

StartinUP Portal पर हुआ सक्रिय, प्रदेश के 12 नए मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटरों में SIEF शामिल
 
snsn
लखनऊ, 27 अगस्त 2026। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS), लखनऊ की पहल SMS Incubation and Entrepreneurial Foundation (SIEF) को उत्तर प्रदेश सरकार की IT Policy 2022/उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के तहत मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर के रूप में स्वीकृति मिल गई है। सरकारी अनुमोदन के बाद SIEF को StartinUP Portal पर भी मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर के रूप में सक्रिय कर दिया गया है। प्रदेश में हाल ही में मान्यता प्राप्त 12 अतिरिक्त इन्क्यूबेटरों में SIEF को भी शामिल किया गया है।

SIEF को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि Policy Implementation Unit (PIU) की 22 जून 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय एवं अनुमोदन के बाद हासिल हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में SIEF को मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर के रूप में स्वीकृति मिलने तथा StartinUP Portal पर सक्रिय किए जाने की पुष्टि की गई है।


प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार के बढ़ते दायरे के बीच यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 27 अगस्त को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में स्टार्टअप इकोसिस्टम की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में 24 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। प्रदेश में 12 नए इन्क्यूबेटरों को स्वीकृति मिलने से नवाचार एवं उद्यमिता को संस्थागत स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि SIEF लखनऊ में स्ववित्तपोषित संस्थानों की श्रेणी में मान्यता प्राप्त करने वाला पहला चयनित इन्क्यूबेशन संस्थान है। यह उपलब्धि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और संस्थान की उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


मान्यता मिलने के बाद SIEF अब StartinUP Portal के माध्यम से नीति के तहत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, प्रोत्साहनों, सहायता और योजनाओं से जुड़े पात्र आवेदन एवं प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेगा। इससे पात्र स्टार्टअप्स और उभरते उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से जोड़ने की दिशा में SIEF की भूमिका और मजबूत होगी।


इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने कहा कि SIEF को मिली सरकारी मान्यता संस्थान की नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों और युवाओं में उद्यमशीलता की सोच विकसित करने तथा उनके नवीन विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए आवश्यक मंच, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


वहीं, SIEF के निदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने कहा कि SIEF का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवा उद्यमियों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को ऐसा प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जहां उनके विचारों को उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के माध्यम से सफल उद्यमों में बदला जा सके। इसके लिए SIEF में मेंटोरशिप, तकनीकी मार्गदर्शन, व्यवसायिक परामर्श, इन्क्यूबेशन, नेटवर्किंग तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ाव जैसी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि SIEF की भूमिका केवल नए उद्यम शुरू कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर उनके विस्तार और विकास तक आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


प्रो. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से मिली मान्यता के साथ SIEF की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। आने वाले समय में संस्था Innovation, Entrepreneurship, Startups, Technology Development और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं के साथ व्यापक सहयोग स्थापित करेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SIEF प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं और नवाचारों को उचित अवसर एवं मंच उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह पहल उत्तर प्रदेश को एक मजबूत, नवाचार आधारित और आत्मनिर्भर स्टार्टअप एवं उद्यमिता केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी योगदान देगी।


SIEF को मिली यह मान्यता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि होने के साथ-साथ प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags