एस.एम.एस. लखनऊ ने मनाया 19वां स्थापना दिवस, 17 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान
समारोह में श्री शरद सिंह की माता श्रीमती उर्मिला सिंह, एस.एम.एस. लखनऊ की सलाहकार श्रीमती श्वेता सिंह, एनजीओ ला फिदुच्ची के अध्यक्ष श्री यश सेंगर तथा एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य डॉ. चंद्र मौली द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूजा-अर्चना के बाद बहुउद्देशीय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एस.एम.एस. ग्रुप के संस्थापक एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व संयुक्त आयुक्त स्वर्गीय श्री सतीश कुमार सिंह के भावपूर्ण स्मरण के साथ हुई। वक्ताओं ने संस्थान की नींव को मजबूत करने में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और योगदान को याद किया।
इस अवसर पर संस्थान के 17 समर्पित कर्मचारियों को 10 वर्ष से अधिक की निरंतर एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से प्रदान किया गया यह सम्मान कर्मचारियों की निष्ठा, प्रतिबद्धता और एस.एम.एस. लखनऊ के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक रहा।
समारोह में प्राइड ऑफ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ अवॉर्ड से डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), तथा डॉ. जगदीश सिंह, निदेशक (प्रशासन एवं एडमिशन्स), को सम्मानित किया गया। दोनों को संस्थान के निर्माण, उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और निरंतर प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
वहीं, श्री एस.के. सिंह मेमोरियल एस.एम.एस. सर्वश्रेष्ठ ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट (प्रबंधन एवं इंजीनियरिंग) अवॉर्ड-2026 के तहत बी.बी.ए. के छात्र सारांश पाण्डेय, बी.टेक. सी.एस.ई. की छात्रा अंशिका चतुर्वेदी तथा एम.बी.ए. की छात्रा श्रेया सिन्हा को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एस.एम.एस. लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने संस्थान की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एस.एम.एस. लखनऊ की उपलब्धियों और प्रगति के पीछे प्रत्येक सदस्य की मेहनत, निष्ठा, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। संस्थान की वर्तमान उपलब्धियां पूरे एस.एम.एस. परिवार के साझा दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।
कार्यक्रम में एस.एम.एस. लखनऊ के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर, एसोसिएट निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, चीफ जनरल मैनेजर श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार श्री शेष नारायण शुक्ला, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. मोहम्मद हुसैन, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. पी.के. सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर श्री राहुल अवस्थी सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एस.एम.एस. लखनऊ का 19वां स्थापना दिवस समारोह संस्थान की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों, समर्पण और भविष्य की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने के सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना।
