एसएमएस लखनऊ में वार्षिक फ्रेशर पार्टी 'आगमन-2025' का सफल आयोजन

SMS Lucknow successfully organized its annual fresher's party, 'Aagman-2025'.
 
SMS Lucknow successfully organized its annual fresher's party, 'Aagman-2025'.

लखनऊ।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS) लखनऊ में दिनांक 10 नवंबर, 2025 को नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु वार्षिक कार्यक्रम "आगमन-2025" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक स्टाफ और निदेशकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ और उद्देश्य

कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वाह्न 11:30 बजे संस्थान के निदेशक मंडल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला:कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं का परिचय और उनकी कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि सभी छात्र आपसी सामंजस्य के साथ शिक्षा एवं करियर में उच्च कीर्तिमान स्थापित करें।"

रंगारंग प्रस्तुतियाँ और सम्मान

फ्रेशर पार्टी में सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सोलो एवं ग्रुप डांस, सिंगिंग, रैम्प वॉक और मिमिक्री आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में, मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। विजेता रहे:

  • मिस्टर फ्रेशर: ज्ञानेन्द्र सिंह (बी.टेक-प्रथम वर्ष)

  • मिस फ्रेशर: प्राची गुप्ता (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष)

उन्हें ट्रॉफी एवं क्राउन से सम्मानित किया गया।

पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो० (डॉ०) आशीष भटनागर, महानिदेशक (तकनीकी) प्रो० (डॉ०) भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ० जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ० धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार श्री एस०एन० शुक्ला, अधिष्ठाता-छात्र कल्याण डॉ० पी०के० सिंह, तथा सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ० पी०के० सिंह ने समस्त टीम और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags