हनीमून बना मौत का सफर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को मिली जमानत

Honeymoon turns into death: Sonam gets bail in Raja Raghuvanshi murder case
 
Honeymoon turns into death: Sonam gets bail in Raja Raghuvanshi murder case
Sonam Raghuvanshi को मेघालय में हुए चर्चित Raja Raghuvanshi हत्याकांड में अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 11 महीने पहले इंदौर से हनीमून मनाने गए नवविवाहित दंपती के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आरोप है कि सोनम ने अपने कथित बॉयफ्रेंड Raj और उसके साथियों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

राजा रघुवंशी का शव मेघालय की एक खाई में मिला था, जबकि सोनम उस समय लापता थी। शुरुआती जांच में इसे किडनैपिंग और लूटपाट से जुड़ा मामला माना गया, लेकिन बाद में कहानी में कई विरोधाभास सामने आए। जांच एजेंसियों को घटनाक्रम और सोनम के बयानों में झोल मिला, जिसके बाद शक गहराया।

पुलिस जांच में सामने आया कि राजा की हत्या तेजधार हथियार से की गई थी। बाद में सोनम ने इंदौर पहुंचकर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Tags