Powered by myUpchar
अप्रैल माह में चलेगा अवैध ई रिक्शा, टैंपो, टैक्सी आदि वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा, टैंपो आदि वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।यह जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह करवाई हो रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा, टैंपो, टैक्सी आदि वाहनों के विरुद्ध यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान में 10 ई रिक्शा सीज किया गया है तथा 15 ई रिक्शा का चालान काटा गया है। इस दौरान पीटीओ मदन चंद्र उपस्थित रहे। सहायक संभागीय अधिकारी बृजेश ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार पूरे अप्रैल माह अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ई रिक्शा चालक वाहन के प्रपत्र पूर्ण कर के ही वाहन को सड़कों पर संचालित करे। अभी हाल ही में लखनऊ में ई रिक्शा से लौट रही महिला की हत्या कर दी गई थी।
जिसके बाद सरकार बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ई रिक्शा टैंपो व टैक्सी के विरुद्ध पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना या कुछ आपराधिक घटनाएं हुई है। जिनमें अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा से ही घटना को अंजाम दिया गया है। रजिस्ट्रेशन न होने के कारण इनकी पहचान कर आ मुश्किल हो जाता है। बलरामपुर नगर क्षेत्र में ई रिक्शा की भरमार हो गई है। सड़कों पर बेतरकीब चलने के कारण ये ई रिक्शा आय दिन जाम की स्थिति पैदा कर देते है। वही कम उम्र के बच्चों द्वारा भी इसका संचालन किया जाता है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।