सहायक दिवस पर विशेष आयोजन: सहयोग और सेवा भावना का दिया संदेश

Special Event on 'Helpers' Day': A Message of Cooperation and the Spirit of Service
 
सहायक दिवस पर विशेष आयोजन: सहयोग और सेवा भावना का दिया संदेश

लखनऊ। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में 6 नवंबर 2026 को सहायक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आभार व्यक्त करना था। ये कर्मचारी अपने समर्पण और परिश्रम से प्रतिदिन विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

666

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सहायक कर्मचारियों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। बच्चों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए यह संदेश दिया कि प्रत्येक कार्य और प्रत्येक व्यक्ति किसी भी संस्थान की प्रगति में समान रूप से महत्वपूर्ण है।

777

कार्यक्रम के दौरान गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महेश अग्रवाल ने सभी सहायक कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने सहायक कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण पर निर्भर करती है।

uuu

उन्होंने विद्यार्थियों को हर व्यक्ति के श्रम का सम्मान करने तथा अपने भीतर संवेदनशीलता और कृतज्ञता का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण सीख दी कि विद्यालय की सफलता में शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रत्येक सहायक कर्मचारी का योगदान भी बेहद अहम है।

uuu

Tags