विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तेज़ी, 77% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Special Intensive Revision work accelerated, digitization of 77% of calculation forms completed
 
Special Intensive Revision work accelerated, digitization of 77% of calculation forms completed

प्रदेश में जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी निर्वाचन जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं उनके डिजिटाइजेशन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। आयोग ने इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटे सभी कार्मिकों की मेहनत की सराहना की तथा तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेशभर में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक 11.95 करोड़ (लगभग 77%) से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 18,582 बीएलओ अपने दायित्व का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए पूरा कार्य संपन्न कर चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं, वे अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें। मतदाता जल्द से जल्द भरे हुए प्रपत्र बीएलओ को सौंपकर निर्वाचन सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में सहयोग प्रदान करें। प्रदेशभर में चल रही यह प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags