लखनऊ में हुई खास बैठक: ईमानदार और शिक्षित समाजसेवियों को मिलेगा नया मंच

Special meeting held in Lucknow: Honest and educated social workers will get a new platform
 
fb

लखनऊ ब्यूरो | प्रत्यूष पाण्डेय इंदिरा नगर, लखनऊ स्थित PECT कार्यालय (114, इंसाफ नगर, पानीगांव) में आज पूर्व PSPL सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन जनाब मोहम्मद जर्रार हुसैन के आवाहन पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता जनाब मुर्तज़ा अली ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में ईमानदारी, शिक्षा और धार्मिक समझ रखने वाले व्यक्तियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। इसमें यह संकल्प लिया गया कि ऐसे समाजसेवियों को सामने लाया जाएगा, जो निस्वार्थ भाव से जनसेवा करना चाहते हैं।

fgh

इस मौके पर कई प्रतिष्ठित चेहरे मौजूद रहे, जिनमें जनाब आमिर ख़ालिद ख़ान, रवि कुमार अजय, यासिर हयात, मोहम्मद सईक सिद्दीकी, सैय्यद साबिर, मोहम्मद ताज, शोएब चौधरी, मुमताज़ राईनी, रब्बानी, पीसी कुरील और सुभाष गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक में एक चार सदस्यीय चयन समिति के गठन की भी घोषणा की गई, जिसका कार्य प्रदेश भर से 30 ऐसे प्रतिनिधियों का चयन करना होगा जो सक्रिय, योग्य और समाजसेवा के लिए प्रतिबद्ध हों।

drtyur

चयन समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

  • श्री आमिर ख़ालिद ख़ान

  • श्री मोहम्मद ज़र्रार

  • श्री यासिर हयात

  • श्री रवि कुमार

यह पहल प्रदेश में नई सामाजिक और राजनीतिक चेतना का आधार बन सकती है, जहां योग्यता, ईमानदारी और सेवा भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags