‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे बलरामपुर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

'Vande Mataram' completes 150 years; a special program was organized in Balrampur.
 
dsfgds

बलरामपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में 08 नवम्बर 2025 को कैम्प कार्यालय, निकट बलरामपुर होटल (ज्योति टॉकीज) परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक पहचान और भारतीय गौरव की भावना को पुनर्स्मरण करने वाला रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बलरामपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बलरामपुर डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', प्रदेश परिषद सदस्य विनय प्रकाश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर गोविन्द सोनकर, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी', जिला महामंत्री वरुण सिंह 'मोनू', जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री राजेश वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी, शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला, प्रभारी चेयरमैन गन्ना समिति रन्नू सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस सहित कई विशिष्ट अतिथिगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति देखी गई।

kgu

वक्ताओं ने राष्ट्रगीत के महत्व पर रखे विचार

भाषण सत्र में वक्ताओं ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, स्वतंत्रता संघर्ष की प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

  • पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि वंदे मातरम् ने हजारों स्वतंत्रता सेनानियों में जोश पैदा किया और आज की युवा पीढ़ी को भी यह विरासत आगे ले जानी चाहिए।

  • पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि यह गीत देश की अखंडता व राष्ट्रभक्ति की भावना को सदैव मजबूत करता है।

  • भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना वैश्विक पहचान बन रही है और #VandeMataram150 अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एक स्वर में गूंजा राष्ट्रगौरव का जयघोष

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ “जय हिंद! वंदे मातरम्!” का उद्घोष किया और राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर गर्व व्यक्त करते हुए राष्ट्रगौरव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Tags