विश्व गौरैया दिवस पर लखनऊ प्राणी उद्यान में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Special program organized at Lucknow Zoo on World Sparrow Day
 
Special program organized at Lucknow Zoo on World Sparrow Day
लखनऊ। हर वर्ष 20 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ प्राणी उद्यान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लखनऊ प्राणी उद्यान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया

Snsns

इसी क्रम में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के कक्षा 7 के छात्र आह्नान शुक्ला ने गौरैया दिवस पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
Snsns
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक एवं चेयरमैन महेश अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags