AOI स्टडी क्लब, लखनऊ द्वारा दंत चिकित्सकों के लिए विशेष वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला का विषय “Modern Strategies in Alveolar Ridge Preservation and Grafting for Predictable Implant Success” रखा गया है, जो इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में नवीनतम और अत्याधुनिक तकनीकों पर केंद्रित रहेगा।

इस अवसर पर देश के वरिष्ठ ओरल सर्जन एवं प्रसिद्ध इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. जी. के. गुप्ता (दिल्ली) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. गुप्ता द्वारा दंत इम्प्लांट से जुड़ी आधुनिक तकनीकों पर वैज्ञानिक व्याख्यान के साथ-साथ व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।
AOI स्टडी क्लब, लखनऊ के संचालक एवं सक्रिय सदस्यों में डॉ. एम. शहीक, डॉ. शाहनवाज़ खान, डॉ. सी. पी. तिवारी, डॉ. सुबोध नाटू तथा डॉ. वी. विश्वकर्मा शामिल हैं, जिनके प्रयास से इस कार्यशाला का आयोजन संभव हो पाया है।
कार्यशाला का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम दंत चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धन के साथ-साथ इम्प्लांट सर्जरी में दक्षता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।
