बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में विशेष योग शिविर आयोजित, छात्रों को कराया गया योगाभ्यास

Special yoga camp organized in Balrampur Modern Inter College, students were made to practice yoga
 
huiou
बलरामपुर। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने किया, जिन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं।

यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आई.एन.ओ. एवं आई.वाई.ए. के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। योग शिविर में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

ioui

योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वह ‘घर-घर योग अभियान’ के तहत लगातार स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस विशेष सत्र में उन्होंने छात्रों को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, हलासन, मयूरासन और शीर्षासन जैसे योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इसके अलावा उन्होंने जल नेती, सूत्र नेती और धौती जैसी जटिल योग क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ui9ohu

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी, डा. शुचिता चौहान, बी पी पाण्डेय, मंजू मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags