सामुदायिक खेल में बालागंज व अहमदगंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

The players of Balaganj and Ahmedganj performed brilliantly in the community sports
 
The players of Balaganj and Ahmedganj performed brilliantly in the community sports
लखनऊ। सामाजिक संस्था विज्ञान फाउंडेशन की ओर से जानकीपुरम सेक्टर–8 स्थित पार्क में आयोजित सामुदायिक खेल प्रतियोगिता में जानकीपुरम, पारा, बालागंज, अहमदगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज वर्मा, सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंटेंट डिप्टी कंट्रोलर, तथा स्थानीय पार्षद दीपक लोधी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन का उद्देश्य परिवारों और बच्चों के बीच संवाद को मजबूत करना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

ज़िन्दगी  ज़िन्दगी

माताओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बालागंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पारा की टीम द्वितीय रही। भाइयों की रस्साकशी में पारा प्रथम और जानकीपुरम द्वितीय स्थान पर रहा। पुरुषों की पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में अहमदगंज के रफ़ीक अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कों की प्रतियोगिता में राजवीर (अहमदगंज) द्वितीय रहे। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में अहमदगंज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस के अधिकारी मनोज वर्मा और पार्षद दीपक लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनन्या बनर्जी ने अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैपेसिटी बिल्डिंग एंड एडवोकेसी ऑफिसर निदा परवीन, किशोरी मित्र शहला किदवई, पूजा और सुनीता भी मौजूद रहीं।

Tags