अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्पोर्ट्स डे

Sports Day celebrated with enthusiasm and zeal at Amravati Sports City.
 
snsn
लखनऊ डेस्क, आरएल पाण्डेय। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्पोर्ट्स डे का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसमें खिलाड़ियों के साथ कोच और अधिकारियों ने भी सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं डायरेक्टर रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी इसी सोच के साथ युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।


स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं को रोमांचक बनाया।

snsn


कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी प्रबंधन की ओर से भविष्य में और बड़े स्तर पर खेल आयोजनों को आयोजित करने की बात कही गई। आयोजकों का उद्देश्य शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अमरावती स्पोर्ट्स सिटी को खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

Tags