एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स अकादमी ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन से रचा नया कीर्तिमान
SR International School and Sports Academy ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर शैक्षणिक गुणवत्ता की अपनी मजबूत परंपरा को एक बार फिर साबित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय ने इस वर्ष भी 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर संस्था की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था का परिचय दिया।
इस वर्ष यश दीक्षित ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शौर्य प्रताप सिंह ने 95 प्रतिशत, रक्षिता रत्नाकर ने 94.4 प्रतिशत, काव्या सिंह और अक्षत मुकेश सिंह ने 92-92 प्रतिशत तथा वंश गोयल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विषयवार प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा। विद्यार्थियों ने हिंदी, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र, शारीरिक शिक्षा और जीवविज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 95 से अधिक अंक हासिल किए।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं एमएलसी Pawan Singh Chauhan, उपाध्यक्ष पियूष सिंह और वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान को भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विद्यालय की कार्यकारी निदेशक मोनिका तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और मजबूत संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल से भी सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों की बदौलत संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। SR International School and Sports Academy ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया है, ताकि वे आने वाले समय में देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।
