79वें स्वतंत्रता दिवस पर फन रिपब्लिक मॉल में SSB का भव्य सांस्कृतिक उत्सव
SSB's grand cultural festival at Fun Republic Mall on 79th Independence Day
Sun, 17 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ की ओर से फन रिपब्लिक मॉल में चार दिवसीय देशभक्ति सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. एन.के. प्रसाद ने किया।

आयोजन के दौरान कमांडेंट श्री विकास कुमार, कमांडेंट (संचार) श्री बपी दास, उप-कमांडेंट श्री राजकुमार, सहायक कमांडेंट श्री सुनील कुमार समेत SSB के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मॉल के महाप्रबंधक श्री अश्विनी सिंह, ईशान और अकबर सहित बड़ी संख्या में शहरवासी भी इस खास मौके के साक्षी बने।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति रही SSB जैज़ बैंड की, जिन्होंने देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों से ऐसा उत्साह भरा वातावरण तैयार किया कि पूरा परिसर “हिंदुस्तान – हिंदुस्तान” के नारों से गूंज उठा। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
चार दिनों तक चले इस महोत्सव में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं—
- 14 अगस्त: आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का शुभारंभ
- 15 अगस्त: लाइव देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुतियाँ
- 17 अगस्त: बच्चों और युवाओं के लिए क्विज़ व इंटरएक्टिव गेम्स
फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक श्री अश्विनी सिंह ने कहा यह उत्सव हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों को सम्मान और लखनऊवासियों के लिए गर्व का पल है। चार दिवसीय आयोजन ने हर आयु वर्ग के आगंतुकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।
