सीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में खुशियों का माहौल
सेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड शाखा की जाह्नवी तिवारी ऑल इंडिया रैंक - 4 ने 99% अंक हासिल कर रचा इतिहास पूरा करेगी डॉक्टर बनने का सपना
आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में सेंट जोसेफ राजाजीपुरम की अदिति टंडन 97.4 प्रतिशत के साथ टॉपर
चुनौतियों का सामना करने से होती है लक्ष्य की प्राप्ति - पुष्पलता अग्रवाल

आईएससी बारहवी में सीतापुर रोड शाखा की जाह्नवी तिवारी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर इतिहास रचा जिससे उसके डॉक्टर बनने का सपना साकार हो जाएगा। वही आकांक्षा सिंह 98.25 प्रतिशत के साथ दूसरे व 98.00 प्रतिशत के साथ शुभी यादव विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। इस बार के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पन्चानवें प्रतिशत अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय समूह का नाम रोशन किया।

सभी शाखाओं में शत-प्रतिशत परीक्षाफल के साथ आईसीएसई में राजाजीपुरम शाखा की अदिति टंडन ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेट जोसेफ की टॉपर बनी व बीबी हफ़सा 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षक-क्षिक्षिकाओं को सफलता की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चुनौतियों का सामना पड़ता है। इस अवसर पर सेंट जोसेफ कालेज के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी शाखाओं की प्रधानाचार्यों के साथ मेधावियों को बधाई देते हुये उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
