भारतीय स्टेट बैंक ने सीएसआर पहल के तहत एम.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज को वाहन प्रदान किया
प्रयागराज। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एम.एल.एन.), प्रयागराज को एक वाहन प्रदान किया। यह वाहन अस्पताल एवं कॉलेज परिसर में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के परिवहन को सुगम बनाएगा।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ परिक्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी. के. पांडे की उपस्थिति में वाहन सौंपा। बैंक की इस पहल से अस्पताल की आंतरिक लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोगी सेवाओं में और अधिक दक्षता आएगी।
एसबीआई की यह सीएसआर पहल स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे चिकित्सा संस्थान की कार्यक्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
State Bank of India hands over a vehicle to MLN Medical College, Prayagraj under CSR initiative
Prayagraj: Under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative, State Bank of India (SBI) handed over a vehicle to Moti Lal Nehru Medical College (MLN), Prayagraj. The vehicle will facilitate the transportation of medicines and medical equipment within the hospital and college premises.
The vehicle was handed over by Shri Dipak Kumar De, Chief General Manager, SBI, Lucknow Circle, in the presence of Dr. V. K. Pandey, Principal, MLN Medical College. This initiative is expected to strengthen internal logistics and enhance healthcare delivery services.
