राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026: तीसरे दिन 15 मंडलों के 248 बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में विजेताओं ने जीते पदक
 
vgjhgf

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन बालक वर्ग के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों के 248 बाल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि तीसरे दिन अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के विजेता

अंडर-14 बालक वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल के गौरव कनौजिया, 30 किलोग्राम में वाराणसी के रितेश यादव, 40 किलोग्राम में वाराणसी के चंद्रभान मिश्रा तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा मंडल के मयंक कुमार विजेता रहे।

ftt

अंडर-19 बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

अंडर-19 बालक वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल के वंश ने पहला स्थान हासिल किया। 40 किलोग्राम में विंध्याचल मंडल के नीरज, 45 किलोग्राम में लखनऊ मंडल के शुभ रावत, जबकि 50 किलोग्राम में आगरा मंडल के अभिषेक विजेता बने।

इसी क्रम में 54 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ मंडल के राजीव कश्यप, 58 किलोग्राम में लखनऊ मंडल के बादल कुमार शर्मा, 62 किलोग्राम में अयोध्या मंडल के दुर्गेश निषाद, 66 किलोग्राम में आगरा मंडल के प्रिंस राठौर और 70 किलोग्राम में आगरा मंडल के अंकुश ने बाजी मारी।वहीं 74 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल के माधव तिवारी, 78 किलोग्राम में वाराणसी के निखिल सिंह तथा 82 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में वाराणसी मंडल के अंश मिश्रा विजेता रहे।

tyy

विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के तीसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार एवं मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक पी.एन. सिंह ने पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

drrt

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों का सहयोग

प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, सरिता यादव और पुनीत रेडक्लिफ सहित अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिलेखीकरण की जिम्मेदारी हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे और नवप्रीत कौर ने संभाली।

erste

प्रमाण पत्र लेखन कार्य में अशोक कुमार द्विवेदी और श्री गिरधारी लाल का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा नामित सदस्यों ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग जसपाल सिंह द्वारा प्रदान किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी खिलाड़ियों के बीच विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे।

Tags