राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ, 14 मंडलों की 248 छात्राओं ने लिया हिस्सा

Grand inauguration of the State-Level School Karate Competition 2026; 248 female students from 14 divisions participated.
 
hiouj

लखनऊ। शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल के संरक्षकत्व एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026 का सोमवार, 17 अगस्त को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय शिक्षक विधायक श्री उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मंडलों से कुल 248 बालिका प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 14 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

uhioui

अंडर-14 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे—

  • अंडर-32 किग्रा: मेरठ की मुस्कान विजेता रहीं।
  • अंडर-36 किग्रा: वाराणसी की तमन्ना चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • अंडर-40 किग्रा: लखनऊ की प्राची गौतम विजेता बनीं।
  • अंडर-44 किग्रा: वाराणसी की अंशिका ने बाजी मारी।
  • अंडर-48 किग्रा: आगरा की प्रज्ञा शर्मा विजेता रहीं।
  • अंडर-52 किग्रा: आगरा की मोहिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • अंडर-56 किग्रा: कानपुर की मान्या विजेता रहीं।
  • अंडर-60 किग्रा: लखनऊ की तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • अंडर-64 किग्रा: लखनऊ की ईशिता विजेता बनीं।
  • अंडर-68 किग्रा: वाराणसी की सोहम सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • 68 किग्रा से अधिक: सहारनपुर की वंशिका विजेता रहीं।

uu8

अधिकारियों और खेल विशेषज्ञों की मौजूदगी

कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ राम सुजान मिश्रा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार श्रीवास्तव एवं पुनीत रेडक्लिफ सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव तथा अभिलेखीकरण टीम के हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे एवं नवप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

hioi

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा नामित निर्णायकों ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह ने किया, जबकि तकनीकी निरीक्षक के रूप में जसपाल सिंह ने प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देने का अवसर मिल रहा है।

Tags