राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026: दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

State-Level School Karate Competition 2026: Players Displayed Their Prowess on Day 2
 
mop

लखनऊ, 18 अगस्त 2026। केडी सिंह बाबू स्टेडियम परिसर स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना शासन और विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ko

अंडर-17 बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

अंडर-17 बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—

  • अंडर-32 किलोग्राम: वैशाली — लखनऊ मंडल
  • अंडर-36 किलोग्राम: सौम्या — लखनऊ मंडल
  • अंडर-40 किलोग्राम: सानिया अंसारी — कानपुर मंडल
  • अंडर-44 किलोग्राम: अरीवा — मेरठ मंडल
  • अंडर-48 किलोग्राम: ऋतु यादव — वाराणसी मंडल
  • अंडर-52 किलोग्राम: दीपाली वर्मा — कानपुर मंडल
  • अंडर-56 किलोग्राम: संध्या गुनकर — आगरा मंडल
  • अंडर-60 किलोग्राम: पाखी सक्सेना — कानपुर मंडल
  • अंडर-64 किलोग्राम: तमन्ना — मेरठ मंडल
  • अंडर-68 किलोग्राम: प्राची कुशवाहा — प्रयागराज मंडल
  • 68 किलोग्राम से अधिक: अंशिका — सहारनपुर मंडल

अंडर-17 बालिका वर्ग में कानपुर मंडल ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

oo

अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल का दबदबा

प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल ने तीन स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आयोजकों और उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

000

विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें इसी तरह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारते रहना चाहिए।

डॉ. दिनेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपनी पूरी क्षमता और लगन के साथ प्रशिक्षण जारी रखें, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश तथा भारत का नाम ऊंचा कर सकें।

op-

अधिकारियों और शिक्षकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, सरिता यादव और पुनीत रेडक्लिफ सहित मण्डलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

000

अभिलेखीकरण कार्य में हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे और नवप्रीत कौर ने योगदान दिया। प्रमाण पत्र लेखन में अशोक कुमार द्विवेदी और गिरधारी लाल ने सहयोग किया।

ii

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा नामित सदस्यों ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग जसपाल सिंह द्वारा प्रदान किया जा रहा है। चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अगले चरण में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Tags