रौनाही टोल प्लाजा पर 501 किलो पुष्पवर्षा से होगा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

State President Pankaj Chaudhary will be given a grand welcome with 501 kg flower shower at Raunahi Toll Plaza.
 
रौनाही टोल प्लाजा पर 501 किलो पुष्पवर्षा से होगा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

अयोध्या।  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 12 जनवरी को अयोध्या आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर भव्य और सुव्यवस्थित तैयारियां की जा रही हैं।

रौनाही टोल प्लाजा पर मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। शुक्रवार को विधायक चंद्रभानु पासवान ने स्वागत स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान 501 किलो पुष्पों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का रामनगरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। शंखनाद और स्वस्तिवाचन के माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश देने के लिए कार्यकर्ता मानव श्रृंखला भी बनाएंगे।

स्वागत स्थल पर लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सैकड़ों वाहन और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल होकर आगे की यात्रा में सहभागिता करेंगे।इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा,रामनगरी अयोध्या केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूरी गरिमा, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा।”प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और रामनगरी में उत्सव जैसा माहौल बनने की पूरी संभावना है।

Tags