स्टील इंडिया की ‘परिवर्तन यात्रा KVK Connect’ ने पूरे किए 100 KVK पड़ाव, 15 हजार से अधिक किसानों से जुड़ी

बारामती से शुरू हुई यात्रा संत कबीर नगर में 100वें कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचकर पूरी हुई, किसानों को मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों की दी जानकारी
 
vugy

संत कबीर नगर, 29 सितंबर 2026। स्टील इंडिया की ‘परिवर्तन यात्रा KVK Connect’ ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में अपने 100वें कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पड़ाव के साथ यात्रा पूरी की। मार्च 2026 में महाराष्ट्र के बारामती से शुरू हुई इस पहल के तहत देश के विभिन्न राज्यों के कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया गया। कंपनी के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से 15,000 से अधिक किसानों से संपर्क कर कृषि में मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग की जानकारी साझा की गई।

यात्रा के दौरान प्रत्येक KVK पड़ाव पर किसानों को कृषि और उससे जुड़े रोजमर्रा के कार्यों में उपयोगी तकनीक एवं उपकरणों को करीब से समझने का अवसर मिला। उत्पादों के प्रदर्शन और विशेषज्ञों के साथ संवाद के जरिए किसानों ने जाना कि उपयुक्त यंत्रीकृत उपकरण खेती से जुड़े कार्यों को किस तरह आसान बना सकते हैं।

प्रदर्शनों के दौरान किसानों को उपकरणों को काम करते हुए देखने के साथ उनके संचालन और उपयोग से जुड़े सवाल पूछने का अवसर भी मिला। स्थानीय किसानों के साथ संवाद में क्षेत्र विशेष की कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके लिए उपयोगी उपकरणों पर भी चर्चा की गई।

100 KVK तक पहुंचने का लक्ष्य हुआ पूरा

स्टील इंडिया के अनुसार, 100 कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचने की यह पहल कृषि समुदायों तक व्यावहारिक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। KVK में आयोजित प्रदर्शनों के दौरान किसानों को उपकरणों के बुनियादी संचालन, उपयोग और अपनी मौजूदा कृषि पद्धतियों में मशीनीकरण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

संत कबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में घनेन्द्र पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि, धनघटा, संत कबीर नगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. सी.पी.एन. गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर, डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, संत कबीर नगर तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. दिवेश कुमार ने किया।

oui

किसानों से सीधे संवाद पर जोर

स्टील इंडिया की ओर से शोभित बहल, मार्केटिंग हेड, स्टील इंडिया ने कार्यक्रम में किसानों और उपस्थित गणमान्य लोगों से संवाद किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों की भूमिका के बारे में जानकारी साझा की।

शोभित बहल ने कहा, “स्टील के 100वें वर्ष में 100 KVK तक पहुंचना हमारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारे लिए सबसे मूल्यवान बात 15,000 से अधिक किसानों से मिलने, उनकी जरूरतों को समझने और ऐसे उपकरण दिखाने का अवसर है, जो रोजमर्रा का काम आसान बना सकते हैं। बारामती से शुरू होकर गोरखपुर में पूरी हुई इस यात्रा ने देशभर के कृषि समुदायों तक व्यावहारिक तकनीक और प्रत्यक्ष प्रशिक्षण पहुंचाने के हमारे संकल्प को और मजबूत किया है।”

स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर से जुड़ी पहल

कंपनी के अनुसार, यह पहल ऐसे वर्ष में पूरी हुई है, जब स्टील वैश्विक स्तर पर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। वर्ष 1926 में स्थापित कंपनी वानिकी, कृषि, लैंडस्केपिंग और अन्य बाहरी कार्यों के लिए उपकरण विकसित करती है।

कंपनी का कहना है कि KVK Connect के माध्यम से किसानों तक सीधे पहुंचने की पहल उसके किसान शिक्षा, उपयोगी नवाचार और कृषि मशीनीकरण की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है।

भारत में कंपनी अपने डीलर नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों तक उत्पाद और संबंधित सहायता पहुंचाती है। उत्पादों और सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी के अनुसार +91 9028 411 222 पर संपर्क किया जा सकता है या www.stihl.in पर जानकारी ली जा सकती है।

Tags