स्टेला मैरिस इंटर कॉलेज का शानदार बोर्ड रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Stella Maris Inter College Achieves Splendid Board Results; Students Bring Glory to the School.
 
Stella Maris Inter College Achieves Splendid Board Results; Students Bring Glory to the School.
Stella Maris Inter College, सेक्टर-H, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ के विद्यार्थियों ने आईसीएसई (कक्षा-10) एवं आईएससी (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

आईसीएसई परीक्षा में छात्र शिवांग सिन्हा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आईएससी परीक्षा में छात्रा शुभांगी सक्सेना ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags