STEM लैब से शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को मिलेगी नई उड़ान : डॉ. दिनेश कुमार

STEM labs will give a new boost to female students in the field of education: Dr. Dinesh Kumar
 
tyut

लखनऊ। छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स) प्रयोगशाला की स्थापना की गई। AECOM के सहयोग से खुशी संस्था द्वारा स्थापित इस STEM लैब का उद्घाटन 20 नवंबर 2026 को समारोहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ मंडल के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक संतोष मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक सैय्यद नावेद अहमद, AECOM के मुख्य अधिकारी, खुशी संस्था की परियोजना निदेशक गीता भट्ट, आर.एम. रिचा बसन और विद्यालय की प्रधानाचार्या उजमा सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

fctyft

व्यावहारिक शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा

STEM का अर्थ विज्ञान (Science), प्रौद्योगिकी (Technology), इंजीनियरिंग (Engineering) और गणित (Mathematics) है। इस प्रयोगशाला का उद्देश्य छात्राओं को इन विषयों का केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने के बजाय व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में लागू कर सकें।

STEM शिक्षा के माध्यम से छात्राओं में समस्या समाधान, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, तकनीकी दक्षता और सहयोग की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे छात्राएं भविष्य की चुनौतियों और रोजगार के नए अवसरों के लिए भी बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगी।

tc

पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा भी जरूरी : विष्णु कांत पांडेय

मुख्य अतिथि विष्णु कांत पांडेय ने कहा कि भारत की पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था में अभी भी पुस्तकीय ज्ञान पर अधिक जोर दिया जाता है, जबकि विद्यार्थियों को विषयों का व्यावहारिक ज्ञान देना भी बेहद आवश्यक है। STEM लैब इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से छात्राएं विज्ञान और तकनीक को प्रयोगों के जरिए समझ सकेंगी तथा अपनी कल्पनाओं को वास्तविक स्वरूप दे सकेंगी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना की। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रयोगात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को निरंतर सीखने और नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

t6t6t6

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रदर्शित किए 60 मॉडल

STEM लैब के उद्घाटन अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की 70 छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने STEM आधारित 60 आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए। अतिथियों ने मॉडलों का निरीक्षण कर छात्राओं की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।

प्रतियोगिता में ईशा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निस्बा को द्वितीय और हुमैरा बानो को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सोनम शुक्ला, विज्ञान शिक्षिकाएं मोनिका अग्निहोत्री, आयशा सिद्दीकी, पूजिता त्रिपाठी, शीबा फातिमा, निशात फातिमा तथा गणित शिक्षिका सदफ सिद्दीकी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

9998

इसके अलावा परियोजना समन्वयक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा STEM ट्रेनर रोशनी उपाध्याय, कृतिका जाखमोला, अज़रा बानो और अमिता सिंह ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। STEM लैब की स्थापना से विद्यालय की छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे। यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Tags