मायबिज (MakeMyTrip) और स्विगी में रणनीतिक साझेदारी , कॉरपोरेट यात्रा के दौरान भोजन व्यय प्रबंधन होगा अब और आसान
मायबिज वर्तमान में 75,000 से अधिक कॉरपोरेट्स और एसएमई को सेवाएँ प्रदान कर रहा है और भारत में बिजनेस ट्रैवल मैनेजमेंट का प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। मेकमायट्रिप के सह-संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ श्री राजेश मागो ने कहा मायबिज ने हमेशा उन प्रमुख परिचालन चुनौतियों को हल किया है जो कंपनियों के लिए सबसे अहम होती हैं। स्विगी के विस्तृत रेस्तरां नेटवर्क और डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मायबिज के कॉरपोरेट ट्रैवल इकोसिस्टम से जोड़ना एक बड़ा कदम है। यह साझेदारी व्यावसायिक यात्रा के दौरान भोजन से जुड़े खर्चों के प्रबंधन को बेहद आसान बना देगी। हमारा लक्ष्य कर्मचारियों और वित्त टीमों—दोनों के लिए एक सहज और पारदर्शी अनुभव प्रदान करना है।”
स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ श्री रोहित कपूर ने कहा व्यावसायिक यात्रियों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत अकसर मीटिंग्स नहीं बल्कि भोजन की व्यवस्था और खर्च की रसीदों को संभालना होती है। मायबिज के साथ यह साझेदारी इस झंझट को खत्म कर देगी। अब कॉरपोरेट यात्री स्विगी के विशाल नेटवर्क से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं या डाइन-आउट कर सकते हैं और भुगतान सीधे मायबिज वॉलेट से कर सकते हैं। एक बार कॉरपोरेट आईडी से लॉगिन के बाद पूरी प्रक्रिया सामान्य स्विगी ऑर्डर जैसी ही आसान हो जाती है।”
यह साझेदारी उड़ान, होटल, ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, वीज़ा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों के बाद अब कॉरपोरेट यात्रा में भोजन व्यय (जो कुल ट्रैवल एक्सपेंस का लगभग 11% होता है) को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में एक और कदम है।
अब यात्री स्विगी ऐप के ‘Swiggy for Work’ फीचर के जरिए भोजन का ऑर्डर कर सकेंगे और भुगतान सीधे मायबिज कॉरपोरेट वॉलेट से किया जाएगा। यह सेवा देशभर के 720 से अधिक शहरों में 2.6 लाख से ज्यादा रेस्तरां और 50 शहरों में 40,000 से अधिक स्विगी डाइन-आउट पार्टनर रेस्तरां पर उपलब्ध होगी।
इस एकीकृत समाधान की प्रमुख विशेषता “बिल टू कंपनी” (Bill to Company) फीचर है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को व्यक्तिगत भुगतान या रसीद प्रबंधन की आवश्यकता नहीं रहती। सभी लेन-देन स्वतः कंपनी के व्यय प्रबंधन सिस्टम में दर्ज हो जाते हैं, जिससे वित्त विभाग को वास्तविक समय में खर्चों की निगरानी मिलती है और कॉरपोरेट नीतियों का पालन सुनिश्चित होता है।
कर्मचारियों के लिए भी यह प्रक्रिया बेहद सरल है—केवल एक बार कॉरपोरेट आईडी से प्रमाणीकरण करने के बाद वे तुरंत इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, Swiggy for Work के तहत उपयोगकर्ताओं को कॉरपोरेट रिवॉर्ड्स प्रोग्राम में Swiggy Food, Dineout और Instamart पर विशेष रिवॉर्ड्स और ऑफ़र्स भी मिलेंगे।
यह प्रोग्राम मई 2025 में 30 से अधिक शहरों के 7,000 टेक पार्कों में लॉन्च हुआ था और अब यह 27,000 से अधिक कॉरपोरेट्स और 2.5 लाख प्रमाणित उपयोगकर्ताओं तक पहुँच चुका है — जिससे यह देश में सबसे तेजी से बढ़ते कॉरपोरेट फूड और ट्रैवल इंटीग्रेशन समाधानों में से एक बन गया है।
