जिला प्रशासन की सख्ती: जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण, SIR कार्यों की प्रगति का लिया विस्तृत जायज़ा

District administration's strictness: District-level officials visited the area and took a detailed review of the progress of SIR works.
 
District administration's strictness: District-level officials visited the area and took a detailed review of the progress of SIR works.
बलरामपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत बलरामपुर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि जनपद के सभी 1724 मतदेय स्थलों पर तैनात 1724 बीएलओ एवं 172 सुपरवाइजर्स लगातार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिक भी बीएलओ की सहायता में लगाए गए हैं।

Dnnene

लगातार बढ़ रही प्रगति

चार विधानसभा क्षेत्रों—294 बलरामपुर, 291 तुलसीपुर, 292 गैसड़ी और 293 उतरौला—में पंजीकृत 15,83,027 मतदाताओं में से अब तक 15,80,874 मतदाताओं (99.86%) को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है।
इसके साथ ही 5,66,201 फॉर्म का डिजिटाइजेशन My BLO App के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
डीएम ने बताया कि फॉर्म संकलन व डिजिटाइजेशन की दैनिक समीक्षा की जा रही है और सभी ईआरओ/एसडीएम तथा एईआरओ को निर्देशित किया गया है कि प्रपत्र संकलन की रफ्तार बढ़ाएँ तथा समयबद्ध तरीके से डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

मैदान में सक्रिय निगरानी

विशेष पुनरीक्षण के दौरान फील्ड मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर SIR कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक दिशानिर्देश भी दे रहे हैं।
---

मतदाता सुविधा के लिए ‘बुक ए कॉल विथ बीएलओ’ और हेल्प डेस्क सक्रिय

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई ‘Book a Call with BLO’ सुविधा के माध्यम से मतदाता सीधे बीएलओ से बात कर सकते हैं और अपने फॉर्म से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में कांटेक्ट सेंटर और सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित हैं।
यदि—
बीएलओ फॉर्म उपलब्ध नहीं करा रहा,
फॉर्म लेने से मना कर रहा,
या रिसीविंग देने में लापरवाही कर रहा है,
तो मतदाता तुरंत अपनी शिकायत complaints@eci.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
---

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि SIR अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से तैयार मतदाता सूची अधिक पारदर्शी, अद्यतन और मजबूत निर्वाचन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
---

जिलाधिकारी की अपील

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा हर व्यक्ति यह देखे कि उसके गांव, मोहल्ले, रिश्तेदार और मित्रों में कोई भी मतदाता ऐसा न बचे जिसका SIR फॉर्म जमा न हुआ हो।  यह अभियान साझेदारी, जागरूकता और सामूहिक सहयोग से ही सफल हो सकता है।

Tags