पत्रकारों के मौलिक अधिकार एवं सम्मान के लिए सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : गिरीश चंद्र कुशवाहा

There will be a struggle from street to house for the fundamental rights and respect of journalists: Girish Chandra Kushwaha
 
jpop
अयोध्या। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार, 26 जुलाई को दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के प्रेक्षागृह, अयोध्या धाम में गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और गोंडा मंडल के पत्रकारों का सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत परशुराम दास (अखिल भारतीय खाक चौक, संकट मोचन हनुमान किला, अयोध्या धाम) ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर तथा बड़ी घटनाओं को कम महत्व देकर प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति पत्रकारिता की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी लेखनी की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार 2027 से पहले पत्रकारों के मौलिक अधिकारों और सम्मान के मुद्दों पर गंभीरता से विचार नहीं करती हैं, तो संगठन "सम्मान बचाओ, अधिकार दिलाओ" अभियान के तहत सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों और उनके सामाजिक सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।

iopi

राष्ट्रीय सचिव एवं गोंडा मंडल प्रभारी डॉ. के. प्रधान त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न का मुद्दा केंद्र सरकार के मंत्री चिराग पासवान के समक्ष रखा जाएगा और पत्रकारों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।राष्ट्रीय सचिव एवं गोरखपुर मंडल प्रभारी रविशंकर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलकर पत्रकारों के मौलिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगा।

भारत-नेपाल पत्रकार मैत्री संघ के राष्ट्रीय सचिव शेर सिंह कासौधन ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय सचिव एवं अयोध्या मंडल प्रभारी बलराम मौर्य ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या मंडल का पत्रकार संगठन के संघर्ष में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े कई मुद्दे गंभीर हैं। उन्होंने पत्रकारों पर दर्ज मामलों, पत्रकार सुरक्षा तथा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सचिवालय प्रवेश जैसे विषयों पर सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।

uioui

सम्मेलन के दौरान 101 पत्रकारों को अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के महाप्रबंधक बी.के. मिश्रा एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित पत्रकारों को भगवान राम का पटका, सम्राट अशोक चिन्ह एवं अटल अवार्ड प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार मौर्य, राजेश जायसवाल, कृष्ण कन्हैया लाल मौर्य, डॉ. सरवर हुसैन, चंद्र प्रकाश शुक्ला, गजेंद्र सिंह, जी.पी. दीक्षित, दिनेश कुमार मौर्य (एडवोकेट), उमाशंकर तिवारी, वैभव त्रिपाठी, विशाल दुबे, काशीराम मौर्य, संतोष कुमार मिश्रा, राजेश शर्मा, अशोक सिंह, श्याम बाबू, रामकेर सिंह, सुजीत कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, रूबी सोनी, मंजू चौधरी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, आचार्य स्कंद दास, परमजीत कौर, मुकेश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागताध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव भानु प्रताप सिंह की देखरेख में भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि महंत परशुराम दास ने एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा को पगड़ी पहनाकर तथा भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

Tags