सिपेट लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

‘Student Connect & Orientation Day 2026’ organized in CIPET Lucknow, Minister Kapil Dev Aggarwal gave mantra of success to the students
 
uity

लखनऊ, । केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन और करियर की बेहतर दिशा तय करने के उद्देश्य से ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने संस्थान की अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब्स, उच्चस्तरीय प्रयोगशालाओं और आधुनिक कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइनिंग और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी तकनीकों की जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश देते हुए उन्होंने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया।

डिग्री के साथ कौशल और आत्मविश्वास जरूरी: कपिल देव अग्रवाल

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जीवन और खेल के मैदान में हार-जीत स्वाभाविक है। असफलता से डरने वाला व्यक्ति बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का दौर है, ऐसे में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 200 पदों के लिए 2,000 युवा दावेदार हों तो चयन उसी उम्मीदवार का होगा, जिसके पास शैक्षणिक योग्यता के साथ बेहतर संवाद क्षमता, प्रभावी बॉडी लैंग्वेज, अनुशासन और आत्मविश्वास भी हो। सवाल पूछने और उसका उचित जवाब देने का साहस ही व्यक्ति के आत्मविश्वास को मजबूत करता है।

uiy

डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल ज्ञान बढ़ाने में करें

मंत्री ने युवाओं को समय प्रबंधन और ईमानदारी का महत्व समझाते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय बिताने के लिए।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को स्वयं के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। हाथों और मस्तिष्क से सीखा गया हुनर ऐसी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने युवाओं से नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहते हुए अपने कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि युवा ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

srter

उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार किए जा रहे विद्यार्थी

संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख विवेक कुमार ने अतिथियों और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सिपेट: आई.पी.टी., लखनऊ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स और प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं दक्ष प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। संस्थान का पाठ्यक्रम और व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों को वैश्विक उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनमें नवाचार, अनुसंधान और उद्यमशीलता की भावना विकसित करना भी है।कार्यक्रम में संस्थान के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. राजेश पांडा, संकाय सदस्य, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को सफल शैक्षणिक सत्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags