खेलो इंडिया संवाद में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अग्रिमा सिंह ने विद्यार्थियों से किया संवाद
 
fdyht

लखनऊ। बक्शी का तालाब, सीतापुर रोड स्थित आर.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। संस्थान के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

lop[

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अग्रिमा सिंह ने किया विद्यार्थियों से संवाद

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सुश्री अग्रिमा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए खेलों में अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

jpo

अग्रिमा सिंह ने अपने खेल जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए और उन्हें शारीरिक फिटनेस के साथ जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और खेल जगत से जुड़े अपने जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

jopjoi

खेलों से विकसित होती है नेतृत्व और टीम भावना

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और संघर्ष से सीखने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर उन्हें स्वस्थ, सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

kp[k

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री रोशन सिंह, रजिस्ट्रार श्री बिमलेश चौहान, डीन एकेडमिक्स श्री दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री विकास सिंह तथा चीफ प्रॉक्टर श्री विजय बहादुर सिंह सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags