परीक्षा परिणाम का उत्सव धूमधाम से मनाया गया
 

Exam results were celebrated with great pomp
fff
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा संचालित श्री अयोध्या सिंह मेमो. इण्टर कॉलेज चिनहट व डी.पी. एस एकेडमी इटौंजा लखनऊ का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023-24 का  परिणाम शत प्रतिशत रहा। 


श्री अयोध्या सिंह मेमो. इण्टर कॉलेज चिनहट में उमा सिंह ने इण्टर की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अभिषेक सिंह ने 90 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहे।
इण्टर में प्रथम दस स्थानों पर उमा सिंह 93.2% , विद्या सिंह 92.6% , आयुष कुमार 88.2% , अल्पना बारी 87.4% , तान्या वर्मा 85.8% , आर्या झा 84.8% , रितिका पाल 82.6% , सलोनी शुक्ला 81.8% , आर्यन चौबे 81.4% , महिमा पाठक 80.8% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम दस स्थानों पर अभिषेक सिंह 90% , अनुष्का गुप्ता 88.3% समीक्षा वर्मा  87.8%, मोहित वर्मा 86.5% , स्मृति मिश्रा 81.8%  , अदिति मिश्रा 81.5% , सचिन सिंह 81.2% , खुशबू निशा 80.7% , श्वेता यादव 80.5%  शैलेश आर्या 80% , अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रांगण में परीक्षा परिणाम का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देव ग्रुप की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह एवं डायरेक्टर श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों की सफलता पर शुभकामनाएं भेजी। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने बच्चों के साथ इस अविस्मरणीय पल को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी। 

डी.पी.एस एकेडमी इटौंजा लखनऊ में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पलक गुप्ता ने 89.5%  अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया वहीं इण्टर में अनुष्का गुप्ता ने 92.4% अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षा मं पलक गुप्ता 89.5% नाहिदा खान 89.33% , अर्शिया 89.33% , आदित्या शर्मा 88.16% , अक्षत अवस्थी 87%  मोहम्मद अफजल  85.16% , अक्षत अवस्थी द्वितीय 85%  सौम्या तिवारी 83.33% , रिमी वर्मा 83.16% , प्रांशी यादव  81.66% , एवं हर्षिता सिंह 81.16%अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया वहीं इण्टर मीडिएट में अनुष्का गुप्ता 92.4% शीर्ष स्थान पर रहीं। अनुभव कृष्णा अवस्थी , 87.4% , अमरेन्द्र वर्मा 85.2% अर्जित सिंह यादव 83.6% , सुदीप तिवारी  82.2% , अंक हासिल कर 80 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वालों की सूची मे नाम दर्ज करने वालो में रहे।  विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह ने बच्चों को माल्यार्पण कर बच्चों को बधाई दी इस अवसर पर भावेश प्रताप सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Share this story