गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने ‘रन फॉर हर 3.0’ में लहराया परचम
Goyal Institute students shine in ‘Run for Her 3.0’
Sun, 13 Sep 2026
लखनऊ। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, लखनऊ के विद्यार्थियों ने ‘Run for Her 3.0’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट रैंक हासिल की।
संस्थान के छात्र सत्यम कुमार एवं शिवम शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया। वहीं छात्राओं शालू राय एवं सोनम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
