स्कॉलर्स होम के विद्यार्थियों ने सशस्त्र बलों के प्रति जताया सम्मान, 1,600 हस्तनिर्मित राखियां भेंट
लखनऊ, 23 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष पहल की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार की गई 1,600 हस्तनिर्मित राखियां लेकर सेंट्रल कमांड का दौरा किया। इन राखियों को देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।
विद्यालय के एडमिन डायरेक्टर सानिध्य कुमार एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां भी सैन्य अधिकारियों को भेंट कीं। सैन्य अधिकारियों ने बच्चों की इस भावपूर्ण पहल की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सेंट्रल कमांड के अधिकारियों एवं समस्त सैन्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और उनके त्याग को समझने की भावना विद्यार्थियों में विकसित करना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
