कॉर्पोरेट फेस्ट 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, पारुल और सार्थक बने मिस अभिज्ञान व मिस्टर अभिज्ञान

Students showcased their creativity at Corporate Fest 2026; Parul and Sarthak were crowned Miss Abhigyan and Mr. Abhigyan.
 
hhh
लखनऊ,  अक्टूबर 2026। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के बीबीए विभाग के तत्वावधान में ‘कॉर्पोरेट फेस्ट 2026’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने परिचय सत्र, कॉरपोरेट गेम्स, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कॉरपोरेट गेम्स के दौरान छात्राओं ने छात्रों को साड़ी पहनने की चुनौती दी, जबकि छात्रों ने छात्राओं को टाई बांधने की प्रतियोगिता में शामिल किया। इन मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच भर दिया। छात्र-छात्राओं ने पश्चिमी धुनों पर रैंप वॉक प्रस्तुत किया। वहीं छात्राओं ने आधुनिक बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकाय के प्रभारी प्रो. एस.के. चौहान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युवाओं में रचनात्मकता विकसित करने का है। आज के क्रिएटिव युवा ही भारत के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

bsbs


कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पारुल को ‘मिस अभिज्ञान’ और सार्थक को ‘मिस्टर अभिज्ञान’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं महाविद्यालय के पूर्व छात्र कार्तिकेय मिश्रा को सुंदर गीतों की प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीबीए विभाग के प्रभारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाला समय भारत और भारत के युवाओं का है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि एक खूबसूरत भविष्य उनका इंतजार कर रहा है, जिसका स्वागत उन्हें अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और कौशल के साथ करना चाहिए।


कार्यक्रम के समापन पर डॉ. शिखा अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. शिवांगी शर्मा, डॉ. शरद कुमार चतुर्वेदी, डॉ. नूर उस सबा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags