कालेज के शैक्षिक वातावरण में विकसित होती है छात्रों की प्रतिभा: शिवमूर्ति मिश्र
The educational environment of the college develops the talent of the students: Shivmurti Mishra
Mon, 30 Mar 2026
गोंडा। नगर के स्टेशन रोड स्थित रवि चिल्ड्रेन्स एकेडमी में सोमवार को आयोजित परीक्षा परिणाम समारोह में मुख्य अतिथि शिवमूर्ति मिश्र ने कहा कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण, शिक्षकों का अनुशासन और उनकी प्रेरणा छात्रों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
उन्होंने कहा कि विद्यालय एक छोटे समाज की तरह होता है, जहां छात्रों को प्रतिभा के विकास के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग और सद्भावना की सीख मिलती है।

समारोह का संचालन शिक्षक हरिशंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति मलिक तथा शिक्षाविद आशा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया।
कक्षा तीन के छात्र आयुष शुक्ल को परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। अनुशासन के लिए अद्रिका और योगेश मिश्रा, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सुवर्णा मिश्रा, देवांश शिवा और श्रेयांशी मिश्रा, गणवेश के लिए श्रेया चौहान और आरोही त्रिपाठी तथा प्रार्थना सभा के सफल संचालन के लिए रिद्धि शर्मा और खुशी पाण्डेय को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
मेधावी छात्रों को सम्मानित होते देख अभिभावकों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में लगाई गई शैक्षिक प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साह के साथ तस्वीरें
