स्टडी हॉल कॉलेज ने आयोजित किया जॉब उत्सव 2026, 500 से अधिक छात्रों को मिला देश की प्रमुख कंपनियों से जुड़ने का अवसर
प्रमुख कंपनियों की भागीदारी
इस ड्राइव में एयरटेल, फ्लिपकार्ट, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लेंसकार्ट, डिजीपोडियम और याज़ाकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने छात्रों के साक्षात्कार लिए और उनसे सीधे संवाद स्थापित किया।इस पहल का उद्देश्य अंतिम वर्ष एवं स्नातक कर रहे छात्रों को शिक्षा से रोजगार की ओर सुगम रूप से अग्रसर करना और उन्हें बेहतर करियर अवसर प्रदान करना था।
प्रेरणादायी संदेश
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. उर्वशी सहानी, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (SHEF) ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,“छात्रों को जीवन को खुशी से अपनाना चाहिए, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। जीवन संभावनाओं से भरा है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, उम्मीद के साथ शुरुआत करें, और जीवन अपना रास्ता खुद बना लेगा।”नांदी फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए तपन चटर्जी ने युवाओं के सशक्तिकरण में रोजगार की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल छात्रों को अपने करियर की मजबूत शुरुआत करने के लिए सही मंच प्रदान करती है।स्टडी हॉल कॉलेज के निदेशक डॉ. हिमांशु सिंह ने कहा कि जॉब उत्सव छात्रों को पेशेवर दुनिया से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सार्थक भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया
छात्रों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे उद्योग से जुड़ने, अपने कौशल प्रदर्शित करने और करियर संभावनाओं को समझने का सशक्त मंच बताया। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्टडी हॉल कॉलेज शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में से एक है। यहां पत्रकारिता एवं जनसंचार (BA-JMC), कॉमर्स (B.Com), बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


