स्टडी हॉल दोस्ती के बच्चों ने ‘आनंद उत्सव’ स्पोर्ट्स मेला में जीत बटोरे
Study Hall Dosti students win the 'Anand Utsav' sports fair
Fri, 14 Nov 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। स्टडी हॉल दोस्ती के 12 बच्चों ने पायसम संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘आनंद उत्सव’ स्पोर्ट्स मेला में अपने उत्कृष्ट कौशल और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। यह भव्य आयोजन 10 से 12 नवम्बर 2025 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित किया गया।
स्टडी हॉल दोस्ती के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी — साहिल सिंह, मृत्युंजय कुमार, युवराज सिंह, अर्श मिश्रा, वानी जैन, श्रुति खुशीराम और आस्था राय — को मंच पर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह क्षण बच्चों और संस्था दोनों के लिए गर्व से भर देने वाला रहा।
पहले दिन (10 नवम्बर) को स्टडी हॉल दोस्ती के 8 बच्चों ने अपने कोच मो. एजाज अख्तर, टीचर सलोनी, फरहीन और साहिल के मार्गदर्शन में स्किल टेस्ट में भाग लिया।
दूसरे दिन (11 नवम्बर) बच्चों की योग्यता के अनुरूप विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
अंतिम दिन (12 नवम्बर) आयोजित मेडल सेरेमनी में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सभी बच्चों ने उत्साह, ऊर्जा, टीम स्पिरिट और खेलभावना का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्टडी हॉल दोस्ती का नाम एक बार फिर रोशन किया।
