लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की सफलता: Genpact (जेनपैक्ट) कंपनी में चयनित हुए चार छात्र
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, “मैं Genpact (जेनपैक्ट) कंपनी में चयनित हमारे चार छात्रों को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजता हूँ। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की व्यक्तिगत मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता और प्लेसमेंट सेल की प्रभावशीलता का भी प्रमाण है। हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। मैं विश्वास करता हूँ कि वे अपने पेशेवर करियर में भी इसी तरह उत्कृष्टता और समर्पण का प्रदर्शन करेंगे। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक, प्रोफेसर अनुप कुमार भारतीय ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोफेसर भारतीय ने कहा, “Genpact (जेनपैक्ट) कंपनी में चयनित हमारे चार छात्रों को मैं दिल से बधाई देता हूँ। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने इस सफलता को संभव बनाया है। यह हमारे विश्वविद्यालय और प्लेसमेंट सेल की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। मैं आशा करता हूँ कि ये छात्र अपनी नई भूमिकाओं में भी इसी प्रकार की सफलता प्राप्त करेंगे और अपने संस्थान का नाम रोशन करेंगे।” Genpact (जेनपैक्ट) कंपनी द्वारा किए गए इस चयन ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट प्रक्रिया को और भी प्रभावी और सफल साबित किया है। चयनित छात्रों ने अपनी प्रतिभा और कठिनाईयों का सामना करके इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल भविष्य में भी इसी प्रकार के सफल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम सभी चयनित छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भेजते हैं और आशा करते हैं कि वे अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
