Chandra Vikas Foundation के माध्यम से अपराजिता कार्यक्रम का सफल आयोजन
Successful organization of Aparajita program through Chandra Vikas Foundation
Sun, 1 Mar 2026
आज Amar Ujala के “अपराजिता” कार्यक्रम का आयोजन हमारे एनजीओ Chandra Vikas Foundation के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. प्रीति तिवारी, संयुक्त व्यापार मंडल की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता जी एवं जिला उपाध्यक्ष खुशबू केसरवानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
डॉ. प्रीति तिवारी जी ने वर्तमान समय में महिलाओं एवं विशेषकर बालिकाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं, सोशल मीडिया के प्रभाव, पढ़ाई के दबाव और भावनात्मक चुनौतियों पर अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक विचार रखे।
उन्होंने सभी महिलाओं और बच्चियों को मानसिक रूप से सशक्त रहने, स्वयं को समझने और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में Chandra Vikas Foundation के सदस्य —
सरिता पांडेय जी, डॉ. प्रियंका शुक्ला, सोनम गुप्ता, सोना गर्ग, रागिनी जी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। मुझे भी Amar Ujala की ओर से गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
“अपराजिता” जैसी पहल वास्तव में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरक प्रयास है।
