कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन, कलाकारों की कृतियों ने मोहा मन

Successful art exhibition organised, artists' works captivated hearts
 
zdfg

लखनऊ। दिनांक 21 मार्च 2026 को मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में एक भव्य पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की सुप्रसिद्ध कलाकार वंदना टंडन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

sdfsd

युवा कलाकार रिया चौधरी ने अपनी पेंटिंग भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया, जिसे सभी ने सराहा। मुख्य अतिथि विभिन्न कृतियों को देखकर अत्यंत प्रभावित नजर आए।

प्रदर्शनी में युवा कलाकार कोमल सिंह चौहान की कृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जबकि वरिष्ठ कलाकार अरुण श्रीवास्तव ने भी अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से दर्शकों को प्रभावित किया।

zdf

इस आयोजन में सौरभ आरोहण, सुमित वर्मा, प्रशांत मौर्य, शांभवी यादव एवं शिल्पी मिश्रा ने भी अपनी रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया।

साथ ही टेक्नो डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स के अप्लाइड आर्ट के विद्यार्थियों ने विज्ञापन कला एवं इलेस्ट्रेशन वर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Tags