शिया पीजी कॉलेज में सफल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
उद्घाटन और मुख्य संदेश
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर शबीहे रजा बाकरी, प्रिंसिपल, शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा:रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। विद्यार्थी जीवन में किया गया प्रत्येक रक्तदान न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराता है। कॉलेज में ऐसे आयोजन युवाओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं और उनमें मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।”
उद्देश्य और जागरूकता
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की मुख्य आयोजक, सुश्री असमा खान, डायरेक्टर, ह्यूमेन फाउंडेशन ने कहाइस रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। जब युवा आगे आते हैं, तब समाज में जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।”
शिविर के विशिष्ट अतिथि, एंथ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर सैय्यद ऐमन रजा, ने इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे शिविर प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और सकारात्मक जागरूकता विकसित हो सके।
सहयोग और सहभागिता
इस शिविर में कॉलेज के अध्यापकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 35 विद्यार्थियों/युवाओं द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाता है।इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना सोलंकी का सहयोग रहा। जी.एम.यू. लखनऊ ब्लड बैंक की टीम और जितेंद्र सिंह (संस्थापक, लखनऊ पुलिस मित्र परिवार) ने भी बहुत अच्छा सहयोग प्रदान किया।वालंटियर अखिलेश यादव, मो अली, युसरा, तौफीक, अलीना, इकरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
